फोटो ज्यौडियां सेएईई बाढ़ नियंत्रण विभाग से मुलाकात करते गांव चक्क सिकंदर के लोग
ज्यौड़ियां। कांग्रेस युवा कमेटी ज्यौड़ियां ने बाढ़ नियंत्रण विभाग के एईई शोकत अली से मुलाकात कर गांव चक सिकंदर के नजदीक चिनाब दरिया के तट पर क्रेट डालने की मांग की। एईई ने कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं को बताया कि गांव चक सिकंदर के पास दरिया चिनाब के किनारे क्रेट डालने का प्रोजेक्ट विभाग की ओर से पहले ही भेजा जा चुका है, लेकिन अब तक केंद्र सरकार की ओर से किसी भी प्रकार का पैकेज या फंडिंग मंजूर नहीं किया है। एईई से मुलाकात करने वाले युवाओं मेंं रोहित कुमार, दीपक सिंह, दर्शन सिंह, सुरिंदर सिंह और शम्मी सिंह शामिल रहे। एईई को बताया कि अगर जल्द से जल्द चिनाब के तट पर क्रेट नहीं डाले गए तो आने वाली बरसात में फिर गांव चक सिकंदर के लोगों के लिए परेशानी बन सकती है। युवाओं ने विभाग से आग्रह किया कि चक सिकंदर में क्रेट डालने के कार्य को प्राथमिकता दी जाए। युवाओं ने चेतावनी भी दी कि यदि आने वाले दिनों में काम शुरू नहीं किया गया तो गांव चक सिकंदर के सभी लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। संवाद