फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वार्ड एक में सुविधाएं नदारद...सड़कों पर कचरा, टूटी पाइपों से गंदे पानी की सप्लाई

Mon, 03 Feb 2025 03:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिम्मेदार बेपरवाह...गंदगी से पटे टूटे नाले बारिश में होते हैं ओवरफ्लो
विज्ञापन

-लोग बोले-अधिकारियों को अवगत करवाया, नहीं हुआ समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कस्बे के वार्ड एक में सुविधाओं की दरकार है। लोग परेशान हैं जबकि जिम्मेदार बेपरवाह। पांच वर्ष से वार्ड में टूटे नालों का विकास नहीं हो पाया है। टूटी पाइपों से गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। कई जगह पानी की किल्लत रहती है। डस्टबिन भी नहीं रखे गए हैं, जिससे कचरा गलियों में बिखरा रहता है।
वार्ड निवासी शुभ कुमार सहित अन्य लोगों ने कहा कि वार्ड में दो नाले बहते हैं। पांच साल से इनका विकास नहीं किया गया है। जिम्मेदारों की अनदेखी से नाले गंदगी से भर गए हैं। नाले टूटे होने से बारिश होने पर ओवरफ्लो हो जाते हैं और गंदा पानी मार्ग पर जमा हो जाता है। इससे राहगीरों के साथ ही आसपास के दुकानदारों को परेशान होना पड़ता है। इस बारे में कई बार जिला प्रशासन और नगर परिषद के अधिकारियों को अवगत करवाया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की जल्द नालों की मरम्मत सहित अन्य विकास कार्य करवाए जाएं ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

-
वार्ड एक में कूड़ेदानों की कमी है। इससे मार्गों पर कचरे के ढेर लगे रहते हैं। नगर परिषद को चाहिए कि सभी चौक- चौराहों पर डस्टबिन रखे जाएं। पुराने कोर्ट मार्ग की मरम्मत भी करवाई जाए। डोर टू डोर कचरा उठाने का प्रबंध किया जाए।
हिमानी देवी, वार्ड एक से विपक्षी पार्षद
-
कोर्ट परिसर मार्ग में पानी की पाइपें काफी समय से टूटी हुई हैं। इससे गंदा पानी लोगों के घरों में सप्लाई हो रहा है। इसे लेकर नगर प्रशासन गंभीर नहीं है। पाइपों को शीघ्र बदलकर समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन

माहेश्वर सिंह, स्थानीय निवासी

वार्ड एक के कई मोहल्लों का कम विकास हुआ है। नगर परिषद के अधिकारियों के ध्यान में भी मामला लाया गया है। शीघ्र समाधान करने की मांग की गई है।
नरेश अंबा, पूर्व उपाध्यक्ष, नगर परिषद


कोट
फंड मिलने पर नालों की मरम्मत करवा देंगे
कस्बे के चौक-चौराहों पर डस्टबिन लगाए गए हैं। वार्ड एक की समस्याएं ध्यान में हैं। दोनों नालों के मरम्मत की योजना बनाई गई है। फंड मिलने पर मरम्मत करवा दी जाएगी।
जोध राज, सीइओ, नगर परिषद सांबा
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें