सांबा-मानसर मार्ग पर जमोड़ा मोढ़ के पास क्षतिग्रस्त सड़क
पापड़ मोड़ और जमोडा मोड़ के पास सड़क हुई क्षतिग्रस्त
सांबा। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से सांबा के कई पहाड़ी और मैदानी इलाके जलभराव के कारण भूस्खलन के चलते प्रभावित हुए हैं।
जम्मू-कश्मीर प्रदेश का प्रमुख सांबा-मानसर-उधमपुर राजमार्ग बारिश के कारण कई जगह क्षतिग्रस्त हुआ है। मार्ग पर एहतियात के ताैर पर बड़े मालवाहक वाहनों की आवाजाही को यातायात के लिए रोक दिया गया है। आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति और बस, मिनी बस समेत तमाम यात्री और निजी वाहनों की आवाजाही सुचारु रखी गई है।
नड्ड इलाके के स्थानीय निवासी शमशेर सिंह और अजय सिंह ने कहा कि सांबा-मानसर मार्ग की हालत पहले से ही दयनीय थी। लगातार हो रही बारिश से कारण जमोडा मोड़ और पापड़ मोड़ के पास सड़क को काफी नुकसान पहुंचा है लेकिन अब तक सड़क की दशा नहीं सुधारी गई है जिससे आम लोगों के लिए दिक्कतें बनी
हुई हैं।