फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ढाई माह से बंद मानसर मार्ग बड़े वाहनों के लिए आज से खुला

Sat, 15 Nov 2025 02:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। ढाई माह से बंद सांबा-मानसर मार्ग की मरम्मत का काम पूरा हो गया है। यह मार्ग पिछले ढाई माह से बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया था। जमोडा के निकट पहाड़ी के धंसने से मार्ग टूट चुका था। ढाई माह के बाद शनिवार को मार्ग को खोल दिया जाएगा। स्थानीय निवासी मोहिंदर, देवेंदर और राकेश ने कहा कि सांबा-मानसर मार्ग के बंद रहने से दुकानदारों का कारोबार चौपट होकर रह गया था। वहीं, मार्ग के किनारों में दुकानें बनाकर बैठे लोग परेशान थे। यही नहीं मार्ग के बंद रहने से पर्यटन स्थल मानसर में भी उदासी बनी हुई थी। अब मार्ग के खुलने से लोगों को कारोबार बढ़ने की आस बनी है।
विज्ञापन

ट्रक चालक रमण सिंह, रफीक मोहमद ने कहा कि वह मानसर व उधमपुर के रास्ते कश्मीर जाते थे यह छोटा मार्ग है। मार्ग के बंद होने से उन्हें जम्मू से होकर उधमपुर से कश्मीर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें