फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने महंगाई और बेरोजगारी पर निकाली रोष रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कसबे में जन जागरण कार्यक्रम के तहत वीरवार को कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा की अगुवाई में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर रोष रैली निकाली। इसमें पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रमण भल्ला मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान करवाई गई जनसभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

भल्ला ने केंद्र सरकार की नीतियों को कोसते कहा कि भाजपा के शासनकाल में आम लोगों की कमर टूट चुकी है। कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर ब्लॉक स्तर तक जन जागरण कार्यक्रम शुरू किए गए हैं, ताकि जनता को मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से अवगत करवाया जा सके। कहा कि जम्मू-कश्मीर में भाजपा के शासनकाल में सबसे अधिक बेरोजगारी बढ़ी है। किसानों को बर्बाद हुई धान की फसल का मात्र 600 रुपये मुआवजा देकर मजाक किया जा रहा है। भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में 70 मंत्रियों की फौज भेजी थी।
कार्यक्रम के दौरान पीडीपी छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामने वाली नेत्री अनीता देवी ने कहा की कांग्रेस सभी को एकजुट करने में सक्षम है। कार्यक्रम में मातृ शक्ति की संख्या सबसे अधिक है। महंगाई बढ़ाकर मोदी सरकार ने महिलाओं का रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। कहा कि अब समय आ गया है केंद्र सरकार को सबक सिखाने का।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर संजीव शर्मा, विजय शर्मा, कुमेर सिंह, विनोद कुमार, संदीप शर्मा, बलवीर चौधरी आदि उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें