सांबा। बाड़ी ब्राह्मणा के डोगरा लॉ कॉलेज में स्टार्टअप बूट कैंप का समापन हो गया। इस दौरान डीसी आयुषी सूदन मुख्य तौर पर उपस्थित थी। जेकेईडीआई सांबा के सहयोग से आयोजित कैंप में स्वरोजगार को लेकर सुझाव कार्यक्रम में 122 छात्रों ने भाग लिया।
स्टार्ट अप बूट कैंप में प्रशिक्षण के माध्यम से नवाचार, स्टार्टअप, उद्यमिता आइडियाज, समस्या का चुनाव, बिजनेस वैल्यू, ब्रांडिंग, फंडिंग, उद्यमिता शिक्षा, उत्पाद, पर्यटन, योग, आयुर्वेद और हर्बल पर विशेषज्ञों ने जानकारी दी। इस दौरान 13 छात्रों ने स्टार्टअप आइडिया तैयार कर मॉडल पेश किए। मूल्यांकन के बाद सात विचारों को अगले दौर के लिए चुना गया। इस कार्यक्रम में जेकेईडीआई के संयुक्त निदेशक चंद किशोर शर्मा और डोगरा एजुकेशनल ट्रस्ट के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। संवाद