फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कोंकण रेलवे कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, भर्ती में प्राथमिकता नहीं देने पर भड़के स्थानीय युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। रेलवे में विभिन्न पदों के लिए निकाली गई नौकरियों में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता नहीं देने के विरोध में वीरवार को गीतानगर स्थित कोंकण रेलवे कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया।
जिले के बक्कल व कौड़ी इलाके से आए युवाओं ने रेलवे दफ्तर के बाहर मुख्य गेट के बाहर नारेबाजी की। इस दौरान संदीप सिंह नाग व अरुण सिंह ने कहा कि जब रेलवे का काम शुरू हुआ था तो लोगों को दिहाड़ीदार के रूप में काम मिला था। स्थानीय लोगों ने पहाड़ काट कर महत्वपूर्ण रेल लिंक परियोजना को पूरा करने में अहम भूमिका निभाई। बक्कल में उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना के तहत विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे का आर्क ब्रिज बना है लेकिन अब स्थायी नौकरी देने से उन्हें दरकिनार किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने अपनी जमीनें रेलवे को दी उन्हें पूछा तक नहीं जा रहा। भर्ती में युवाओं की अनदेखी की जा रही है। युवाओं ने बताया कि पिछले दिनों रेलवे में जो पद निकाले गए हैं उन पर बाहरी जिले या बाहरी राज्यों के लोगों को रखा गया है। यहां तक कि कुछ लोगों को राजनीतिक सिफारिश से रखा गया है। जिन लोगों को नौकरी दी जा रही है उनके पास ज्यादा अनुभव भी नहीं है।
विज्ञापन

इसके बाद युवाओं का एक प्रतिनिधिमंडल कोंकण रेलवे के एक अधिकारी से मिला जिन्होंने नॉर्दर्न रेलवे के अधिकारी और विभिन्न पदों पर भर्ती करने वाली कंपनी के अधिकारी से फोन पर बात भी की। युवाओं ने कहा कि अगर जल्द इस संबंध में कोई निर्णय न लिया गया तो वे आर्क ब्रिज के पास या फिर मुख्य सड़क मार्ग पर धरना देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें