फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखनूर के बाजारों से हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। कसबे में शुक्रवार को पुलिस ने बाजारों में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे रखा कई दुकानदारों का समान जब्त किया गया, साथ ही आगे से सड़क पर सामान न रखने की भी चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

यह कार्रवाई एसडीपीओ वरुण जंडियाल और थाना प्रभारी हिलाल अजहर के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने बस अड्डा, मेन चौक, फव्वारा चौक के मेन बाजारों में फुटपाथ पर सजाया गया दुकानों का सामान हटाया। अवैध रूप से लगाई गई रेहड़ी-फड़ियों को भी हटाया गया। दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की टीम पहुंचते ही दुकानदारों मे हड़कंप मच गया। लोगों का कहना है अखनूर के बाजारों में अतिक्रमण से परेशानी हो रही है। पुलिस को आगे भी कार्रवाई जारी रखनी होगी। एसडीपीओ वरुण जंडियाल ने कहा कि कसबे में सभी बाजारों से अतिक्रमण हटाया जाएगा। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें