सांबा। जिला अस्पताल सांबा में नशा मुक्त ओपीडी के शुरू होने पर नशे के आदी लोग ओपीडी में पहुंचकर अपना उपचार करवा रहे हैं। इससे पहले लोगों को कठुआ व अन्य नशा मुक्त केंद्रों पर जाना पड़ता था अब जिला अस्पताल में ओपीडी के खुलने से राहत मिली है।
ओपीडी में तैनात डॉ. विजय भारती ने कहा कि उन्हें एम्स दिल्ली से प्रशिक्षण दिया गया। दो माह पहले जिला अस्पताल में ओपीडी खुलने से अब 50 से अधिक लोग उपचार करवा रहे हैं।
यहां 15 से लेकर 40 वर्ष तक के लोग आ रहे हैं। मरीजों की पूरी तरह से काउंसलिंग करने के बाद उपचार किया जाता है। दवा भी एम्स दिल्ली से ही आ रही है। नशे के आदी लोगों की जानकारी को गुप्त रखा जाता है।