सांबा राजपुरा में स्वास्थ्य केंद्र की मांग गणेष वर्मा
सांबा। जिले के राजपुरा कस्बे में स्वास्थ्य केंंद्र नहीं होने से स्थानीय लोगों को सनूरा, घगवाल व सांबा जाना पड़ रहा है।
स्थानीय पूर्व सरपंच सुरेश शर्मा, गणेश दास, कुलदीप कुमार बिट्टू और गणेश वर्मा आदि ने कहा कि राजपुरा कस्बे की 6000 संख्या है। लोगों ने बताया कि राजपुरा में स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग को अनसुना किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार कि राजपुरा में स्वास्थ्य केंद्र खोला जाए तो आस पास के गांवों के ग्रामीणों को भी सुविधा मिल सकेगी।
उन्होंने जिला उपायुक्त को भी समस्या से अवगत करवाया है कि उनके कस्बे में केंद्र खोला जाए। लेकिन कोई उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है।
सांबा राजपुरा में स्वास्थ्य केंद्र की मांग गणेष वर्मा
सांबा राजपुरा में स्वास्थ्य केंद्र की मांग गणेष वर्मा