फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बाड़ी ब्राह्मणा में खाते से 1.19 लाख रुपये गायब, मामला दर्ज

Tue, 25 Nov 2025 02:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। थाना बाड़ी ब्राह्मणा में व्यक्ति के खाते से 1.19 लाख रुपये गायब होने का मामला सामने आया है । यह शिकायत मोहम्मद ताज कोहली पुत्र स्व. अब्दुल करीम कोहली निवासी छैनी राम जम्मू ने दर्ज कराई है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार, 23 नवंबर को वह किसी काम से बाड़ी ब्राह्मणा बाजार गया था। इस दौरान उसने एटीएम से पैसे निकालने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। अगले दिन सुबह उसे बैंक खाते (खाता संख्या 0021040100035277, जेके बैंक शाखा शालमार जम्मू) से 1,19,000 रुपये की कटौती का संदेश मिला। राशि की यह संदिग्ध कटौती देखकर पीड़ित ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर इसे साइबर फ्रॉड की आशंका के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस मामले की सभी तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें