सांबा। जिले के राजपुरा के हायर सेकेंडरी स्कूल में दो साल से प्राचार्य का रिक्त पड़ा हुआ है। कई बार विभाग को अवगत करवाने के बावजूद पद को नहीं भरा गया है।
स्थानीय निवासी पुरुषोत्तम शर्मा, बुआ दित्ता, राकेश कुमार और भोला शर्मा ने कहा कि दो साल पहले स्कूल की प्राचार्य का तबादला हुआ था तब से पद रिक्त चल रहा है। विभाग की ओर से भी कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि यदि प्राचार्य का पद ही रिक्त है तो स्कूल का सिस्टम कैसे चलेगा। उन्होंने उपायुक्त से स्कूल में प्राचार्य के रिक्त पद को शीघ्र भरने की मांग की है।
विज्ञापन
कोट
उच्च अधिकारियों को इस बारे में अवगत करवा दिया है। तबादले होंगे तो प्राचार्य का पद भी भरा जाएगा।
- केवल कृष्ण, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सांबा