फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: छात्रों के वाद-विवाद व संगोष्ठी मुकाबले कराए

Thu, 30 Oct 2025 01:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर वाद-विवाद व संगोष्ठी कार्यक्रम में उपस्थित बच्चे व पुलिस
विज्ञापन
सांबा। सांबा पुलिस ने जिलेभर में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में कार्यक्रमों का आयोजन किया। राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांबा में राष्ट्रीय एकता और भारतीय संविधान में युवाओं की भूमिका विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर 120 से अधिक छात्रों और शिक्षकों ने भाग लिया। पुलिस अधिकारियों ने युवाओं से संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण और राष्ट्रीय एकता को सशक्त बनाने का आह्वान किया। बाड़ी ब्राह्मणा और घगवाल में पुलिस स्टेशन की ओर से राजकीय उच्चतर विद्यालयों में सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन, दृष्टिकोण और प्रेरणा विषय पर संगोष्ठी हुई। इसमें लगभग 300 छात्रों और संकाय सदस्यों ने भाग लिया। प्रतिभागी छात्रों ने भारत के एकीकरण में सरदार पटेल के योगदान पर प्रकाश डाला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें