आल जम्मू कश्मीर दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट के पदाधिकारी बैठक के दौरान
अखनूर। ऑल जम्मू-कश्मीर दिव्यांग कल्याण संघ की मासिक बैठक रविवार को पुराने अस्पताल परिसर अखनूर में हुई। इसमें बड़ी संख्या में दिव्यांगजन ने भाग लेकर उपस्थिति दर्ज कराई।
बैठक में विशेष तौर पर उपस्थित संघ के चेयरमैन सुशील शर्मा ने बताया कि तीन दिसंबर को मनाए जाने वाले विश्व विकलांगता दिवस के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से दिव्यांगजनों से किए गए वादे-पांच हजार रुपये पेंशन, एएवाई राशन कार्ड से वंचित रखना, 200 यूनिट निशुल्क बिजली और डबल राशन उपलब्ध न कराना को अब तक पूरा नहीं किया है। इसके विरोध में 3 दिसंबर को सरकार का घेराव किया जाएगा।
शर्मा ने सभी दिव्यांगजन से आग्रह किया कि वे 3 दिसंबर को सुबह 10 बजे अखनूर इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लें और विश्व विकलांग दिवस को एकजुटता के साथ मनाएं। बैठक में वकील चंद, बंसी लाल, तोशी देवी और विजय कुमार ने अपने विचार रखे।