फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डेंगू के 24 हॉटस्पॉट बनाए, विभाग सतर्क

Wed, 20 Aug 2025 02:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव-गांव पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमें
विज्ञापन

सांबा। जिला स्वास्थ्य विभाग गांव-गांव पहुंचकर लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक कर रहा है। जिले में डेंगू के 24 हाॅटस्पाॅट बनाए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में विभाग की पूरी नजर है। क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने के साथ दवा का छिड़काव भी किया जा रहा है।
जिले के ट्राॅमा अस्पताल में तैनात कर्मियों को जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि डेंगू के अलावा टाइफायड बुखार से भी प्लेटलेट्स कम होते हैं। ऐसे में बुखार होने पर रक्त की जांच करवाएं। स्वास्थ्य विभाग की बीएमओ डॉ. ऋचा ने बताया कि विभाग की टीमें क्षेत्र में पहुंचकर लोगों को डेंगू व मलेरिया से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी देने में जुटी हैं। स्वास्थ्य विभाग के पास सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि पिछले साल 450 से अधिक डेंगू के मामले सामने आने से कई मरीज उपचार के लिए बाहरी राज्यों में चले गए थे। इसको लेकर विभाग जून माह से ही डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए अभियान चला रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें