फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सांबा मेन चौक पर महिला से मंगलसूत्र छीनकर फरार

Tue, 02 Dec 2025 02:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
सांबा। कस्बे में चेन स्नेचर को पकड़ कर के जाते हुए पुलिस जवान।
विज्ञापन
सांबा। सोमवार को सांबा के मेन चौक में एक महिला से मंगलसूत्र छीने जाने की घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। जानकारी के अनुसार सोनाली पत्नी कुलदीप जम्वाल, निवासी रैपर कैंप सांबा, किसी घरेलू कार्य से मेन चौक पहुंची थीं। इस दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने उनका मंगलसूत्र छीन लिया और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजय कुमार पुत्र पारस राम, निवासी गांव पंगवाल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें