फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दूध सप्लाई ट्रक को रोककर लूट, नकली पुलिस बनकर लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, एसपीओ भी शामिल

Sun, 30 Nov 2025 01:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
नकली पुलिस बनकर ट्रक चालक को लूटने वाले गिरफ्तार तीन आरोपी
विज्ञापन
तीनों आरोपियों को बाड़ी ब्राह्मणा थाने में हिरासत में रखा, मामले में गहन पूछताछ जारी
विज्ञापन

सांबा। सांबा के सरोर अड्डा इलाके में चेकिंग के नाम पर लूट की वारदात ने शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात को हड़कंप मचा दिया। एक गिरोह ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर दूध सप्लाई ट्रक से नकदी और मोबाइल छीन लिया। वारदात के बाद तीन आरोपी फरार हो गए जबकि एक आरोपी को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर दो और आरोपियों को भी गिरफ्तार कर पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया है। हैरानी की बात यह है कि गिरफ्तार आरोपियों में एक एसपीओ भी शामिल है जो लंबे समय से ड्यूटी से नदारद था। शिकायतकर्ता महरूफ हुसैन पुत्र खुर्शीद अहमद निवासी दलबस रामबन ने बताया कि वह ट्रक का कंडक्टर है और ड्राइवर इम्तियाज अहमद खान के साथ दूध सप्लाई लेकर जम्मू से डोडा जा रहा था। इस दौरान 28 और 29 नवंबर की रात सरोर अड्डा पर चार व्यक्तियों ने उन्हें पुलिसकर्मी बताकर ट्रक रुकवाया और चेकिंग के बहाने नीचे उतरने को कहा।
विज्ञापन

पीड़ितों के अनुसार आरोपियों ने ट्रक की जांच के दौरान 15 हजार रुपये नकद और ड्राइवर का मोबाइल फोन छीन लिया। वारदात के बाद तीन आरोपी मौके से फरार हो गए जबकि एक को पीछा कर पकड़ लिया गया। उसने अपना नाम राहिल भगत निवासी बिश्नाह बताया। उसे मौके पर ही पकड़कर बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस के हवाले किया गया।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ के आधार पर पुलिस ने शनिवार दोपहर सरोर से दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान विपिन सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी सरोर एसपीओ है और लंबे समय से ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहा था। तीसरे आरोपी की पहचान साहिल पुत्र सुरिंदर कुमार निवासी तबेला, सरोर के रूप के की गई है। तीनों आरोपियों को बाड़ी ब्राह्मणा थाने में हिरासत में रखा गया है और मामले में गहन पूछताछ जारी है। पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर घटना में शामिल अन्य संभावित व्यक्तियों और वारदात के मकसद की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें