फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पटवारी कार्यालय पर एसीबी का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कस्बे के भारगवा काॅलेज के निकट एक होटल में राजस्व विभाग के पटवारी सुनील के निजी कार्यालय में एसीबी ने छापा मारा। पटवारी प्राॅपर्टी डीलरों के साथ लेन देन कर रहा था। बताया जा रहा है कि पटवारी के पास सांबा के हलका मनोहर गोपाल, बढेरी, लंगथ और नंमदर इलाके हैं। यहां करोड़ों रुपये भी बरामद किए जाने की सूचना है। वहीं राजस्व रिकाॅर्ड के साथ भी छेड़छाड़ किए जाने की जानकारी है।
विज्ञापन

राजस्व विभाग के रिकाॅर्ड को पूरी तरह से खंगाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि राजस्व रिकाॅर्ड के साथ छेड़छाड़ करने की शिकायत लोगों ने एसीबी के पास की थी। इस पर एसीबी ने देर शाम सांबा पहुंच कर पटवारी के निजी कार्यालय में छापा मारा है। टीम में डीएसपी, इंस्पेक्टर व कुछ महिला कर्मी भी हैं। बताया जा रहा है कि पैसों का लेनदेन भी किया जा रहा था। इसकी गिनती की जा रही है। अभी एसीबी की टीम इस पर कुछ नहीं बोल रही है। समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें