फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वीर भूमि पार्क के सामने कार पलटने से युवा वकील की मौत

Sat, 08 Nov 2025 02:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
सडक हादसे का शिकार हुए दिवंगत अभिनव संबयाल का फ़ाइल फोटो - फोटो : निफ्ट में आयोजित दीक्षांत समारोह में अतिथियों के साथ विद्य‌ार्थी
विज्ञापन
न्यायिक सेवा की तैयारी कर रहा था युवक, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़
विज्ञापन

दोस्त के शादी समारोह में शामिल होकर रात को घर लौट रहा था अभिनव

सांबा। शहर के वीर भूमि पार्क के सामने कार पलटने से युवा वकील की मौत हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे से इलाके में शोक की लहर है। केहली मंडी निवासी युवक अभिनव सिंह (25) की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि अभिनव दोस्त की शादी समारोह में शामिल होकर रात को घर लौट रहा था। इससे पहले उसने एक अन्य दोस्त को महेश्वर क्षेत्र में शीलावंती द्वार के पास छोड़ा था।

अभिनव माता-पिता का इकलौता बेटा था। पिता कुलभूषण सिंह जम्मू-कश्मीर बैंक से रिटायर्ड हैं। वह पहले से ही अस्वस्थ चल रहे हैं। बेटे की मौत की खबर सुनकर उनकी तबीयत और बिगड़ गई। साथ ही मां का रो-रोकर बुरा हाल है। बुजुर्ग दादी का विलाप पूरे मोहल्ले को गमगीन कर गया। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन


अभिनव ने साल 2017 में 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद 2022 में वकालत की डिग्री (एलएलबी) हासिल की थी। 2024 में वह उत्तर प्रदेश में वकालत की प्रैक्टिस करने के बाद सांबा लौटा था। हाल ही में उसने न्यायिक सेवा परीक्षा के प्रारंभिक चरण को पार किया था और कुछ ही दिनों में मुख्य परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर को विजयपुर के देविका घाट पर गमगीन माहौल में अभिनव का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर कई रिश्तेदार, दोस्त और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। हर किसी की आंखें नम थीं और सभी एक स्वर में कह रहे थे कि इलाके ने एक होनहार, विनम्र और संस्कारी युवक को खो दिया है। इस हादसे ने न केवल एक परिवार बल्कि पूरे सांबा क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। संवाद

सडक हादसे का शिकार हुए दिवंगत अभिनव संबयाल का फ़ाइल फोटो- फोटो : निफ्ट में आयोजित दीक्षांत समारोह में अतिथियों के साथ विद्यार्थी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें