फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मानसिक प्रताड़ना से परेशान पूर्ण चंद ने खुद को किया था आग के हवाले

Sun, 16 Nov 2025 01:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में सिंचाई विभाग के तीन कर्मचारियों को किया है गिरफ्तार
विज्ञापन

जम्मू। मीरां साहिब में रिंग रोड से सटे गांव में सिंचाई विभाग के कर्मचारी पूर्ण चंद ने मानसिक प्रताड़ना और वेतन रोके जाने से परेशान होकर खुद को आग के हवाला किया था। उनकी उपचार के दौरान जीएमसी जम्मू में मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में सिंचाई विभाग के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है जिसने पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

एसएसपी जम्मू जोगिंद्र सिंह ने इस मामले में शनिवार को प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि 10 नवंबर को पुलिस को एक व्यक्ति के जले होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए जीएमसी लाया और एक एफआईआर दर्ज की थी। एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और क्राइम सीन को देखा। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की। इसमें पूर्ण चंद अपनी बाइक से आरजी फिलिंग स्टेशन ठकिरयां आरएस पुरा में प्लास्टिक की बोतल में पेट्रोल भरवाता दिखा। वह वहां से मीरां साहिब की तरफ गया। इसके बाद पुलिस ने चश्मदीद के बयान, तकनीकी विश्लेषण, वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पाया कि पूर्ण चंद मानसिक प्रताड़ना का शिकार था। कुछ महीने से उनका वेतन सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने रोका था। जांच में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने सिंचाई विभाग में इंचार्ज जेलदार सुरजीत कुमार, अमीन गिरधारी लाल और इंचार्ज जिलेदार पूर्ण चंद को गिरफ्तार किया। इन पर पूर्ण चंद को लगातार मानसिक दबाव में रखने और पीड़ित को इस तरह का कदम उठाने के लिए मजबूर करने का आरोप है। एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें