फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चेक बाउंस मामले में शिकायतकर्ता के तीन साल तक अनुपस्थित रहने पर मामला खारिज

Tue, 02 Dec 2025 02:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) सांबा की अदालत ने तीन साल से लंबित चल रहे चेक बाउंस मामले को शिकायतकर्ता की लगातार गैर-हाजिरी के चलते खारिज कर दिया है। यह मामला धारा नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत दायर किया गया था।
विज्ञापन

अदालत के अनुसार शिकायतकर्ता रवण कुमार, निवासी मूठी खुर्द की ओर से आरोपी केसी पराशर उर्फ राकेश कुमार निवासी छन्न रोड़ियां (कठुआ) के खिलाफ दो लाख रुपये के चेक के संबंध में वर्ष 2022 में शिकायत दायर की गई थी। कोर्ट रिकॉर्ड के अनुसार पिछले छह सुनवाइयों से शिकायतकर्ता लगातार अनुपस्थित रहा और 26 नवंबर 2025 को भी अदालत में उसकी ओर से कोई पेशी या प्रतिनिधित्व नहीं हुआ।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी स्मृति शर्मा ने आदेश में कहा कि शिकायतकर्ता की लगातार गैर-हाजिरी यह दर्शाती है कि वह अब मामले को आगे बढ़ाने में रुचि नहीं रखता। ऐसे में मामला खारिज किया जाता है और फाइल को रिकॉर्ड में जमा करने के निर्देश दिए। अदालत ने मामले को शिकायतकर्ता की अनुपस्थिति के कारण खारिज करते हुए कार्यवाही समाप्त कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें