फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अदालत ने एनडीपीएस मामले में दो आरोपियों की जमानत की मंजूर

Sun, 02 Nov 2025 02:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। एनडीपीएस मामले में जिले की अतिरिक्त सत्र अदालत ने दो आरोपियों को राहत दी है। अदालत ने दोनों आरोपियों को 50 हजार रुपये की राशि जमा करने कर जमानत दे दी है।
विज्ञापन

मामला सितंबर माह में सांबा थाना अधिकारी क्षेत्र का है। आरोपी हरपाल सिंह पुत्र अमरजीत सिंह और दिलप्रीत सिंह दोनों निवासी कोटला बामन, गुरदासपुर, पंजाब पर मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल होने का आरोप है। दोनों को सांबा के हरी सिंह चौक के पास 4.8 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत के विचार में लाया। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने तर्क दिया कि आरोपी निर्दोष है और उसे झूठे मामले में फंसाया गया है।
अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कहा कि फिलहाल आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया का पालन करते हुए जांच में पूरा सहयोग करना होगा।
अदालत ने आदेश दिया कि दोनों आरोपी 50 हजार की जमानत राशि जमा करें। साथ ही आरोपियों को जांच में सहयोग करने और हर सुनवाई में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें