फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सीमा पर घुसपैठ के आसार, बीएसएफ ने बढ़ाई सुरक्षा

Mon, 03 Nov 2025 01:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
सांबा। भारत पाक सीमा की निगरानी करते बीएसएफ के जवानफाईल फोटो
विज्ञापन
नियंत्रण रेखा के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ पड़ने से मैदानी क्षेत्रों की सीमा से घुसपैठ के पहले भी किए जाते रहे हैं अधिक प्रयास
विज्ञापन

सांबा। भारत पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षाबलों और सेना ने सतर्कता बढ़ा दी है। सेना के अधिकारी सीमा क्षेत्रों में पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था को जांच रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार सर्दी के मौसम में पाकिस्तान सेना की ओर से भारत की सीमा में घुसपैठ करवाने के प्रयास किए जाने की इनपुट पर सुरक्षा कड़ी की गई है। सूत्रों के अनुसार नियंत्रण रेखा के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ पड़ने से मैदानी क्षेत्रों की सीमा से घुसपैठ के अधिक प्रयास किए जाते रहे हैं। सेना ने ऑपरेशन त्रिशूल शुरू कर दिया है। पाकिस्तान के अंदर भी गृह युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा पर बीएसएफ के अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। सूत्रों की मानें तो पीओजेके में लोग कई दिनों से प्रदर्शन के साथ पाक सेना को निशाना बना रहे हैं। टीटीपी ने पाकिस्तान सेना के साथ बड़े शहरों में प्रदर्शन शुरू किए हैं। ऐसे में अफगानिस्तान सेना भी पाक पर हमले की तैयारी कर रही है। पाकिस्तान में हालात बेकाबू हो रहे हैं। बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान की हर हरकत पर नजर रखी जा रही है। सीमा पर घुसपैठ के किसी भी प्रयास को सफल नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए जवान पूरी मुस्तैदी के साथ सीमा की निगरानी के लिए जुटे हैं। सीमावर्ती किसान अपनी धान की फसल समेटने में जुटे दिखे। किसान यशपाल और सुभाष ने बताया कि उन्हें अपनी फसल की चिंता रहती है। धान समेटने के बाद अब गेहूं की बिजाई करनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें