फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ब्लाॅक दिवस में लोगों ने उठाए विकास के मुद्दे

Wed, 05 Nov 2025 02:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
सांबा। राजपुरा में ब्लाक दिवस मे मौजूद अ​धिकारी व आम लोग - फोटो : Samvad
विज्ञापन
सांबा। जिले के राजपुरा के राम मंदिर में मंगलवार को ब्लॉक दिवस का आयोजन किया गया। जिला विकास आयुक्त सांबा आयुषी सूदन ने अध्यक्षता की। स्थानीय लोगों और विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों ने समस्याओं को उठाया।
विज्ञापन

चक सदा पंचायत के पूर्व सरपंच विनय शर्मा ने कहा कि उनके गांव में लोगों को पानी देने के लिएकि्यूबवेल लगाया गया था पांच वर्ष हो उसे मुकम्मल हुए आज तक लोगों को पानी की आपूर्ति ही नही की गई है। उन के गावों की और जाने बाले मार्ग पर गड्डे, डिस्पेंसरी बने हुए है, तारकोल तक नही डाली गई है। पशुपालन की डिस्पेंसरी है एक ही कमरे में चल रही है। भारी बारिश से कृषि भूमि पानी के बहाव में वह गई थी किसानों को आज तक मुआवजा तक नही मिला है। चक सदा गांव भारत पाक सीमा की जीरो पर है,बीएसएफ ने मार्ग बनाया था लोगों को मुआवजा तक नही दिया गया है। इस और ध्यान दिया जाए।
राजपुरा के पूर्व सरपंच भारत इंदु शर्मा ने उन के क्षेत्र में 23 कनाल सरकारी भूमि पर बने तालाब के विकास का मुद्दा उठाया। सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में पब्लिक लायब्रेरी को स्कूल से शिफ्ट करने की मांग उठाई। स्कूल में लेक्चरर की कमी बारे भी अवगत करवाया।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच सुरेश शर्मा ने कहा कि राजपुरा में 6 हजार से अधिक की जनसंख्या हैं जहां पर स्वास्थ्य विभाग की और से स्वास्थ्य केंद्र तक नही बनाया गया है। लोगों को स्वास्थ्य सुविधा ही नही मिल पा रही है, हमारे क्षेत्र में पशु पालक बहुत हैं, लेकिन पशु पालन विभाग की और से डॉक्टर ही तैनात नही किया गया है। पशु पालक परेशान होते हें। कई बार ब्लाक दिवस,बैक टू विलेज के कार्यक्रम में इसे उठाया गया लेकिन कोई समाधान नही किया गया है, लोगों ने मनरेगा के तहत विकास कार्य करवाए गए थे आज तक भुगतान ही नही किया गया है। बस्ती नंबर दो में बाढ़ का पानी घुस गया था,पानी की कोई निकासी ही नही है,पानी की स्थानीय निकासी करवाई जाए। मदून पंचायत के तरेली में 30 कनाल सरकारी भूमि है वहां पर आईटीआई कालेज बनाया जाए,वहीं बच्चों के लिए एक खेल मैदान बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें