पिछले वर्ष की तुलना में डबल हुआ केंद्र में कारोबार
सांबा। जिले के राजपुरा की धान खरीद केंद्र में अब तक 11300 क्विंटल धान पहुंच चुकी है। विभाग ने 48 घंटों के बाद किसानों के खाते में धान जमा करने का दावा किया है। मगर किसानों को चार व पांच दिनों बाद धन उनके खातों में जमा हो रहा है।
किसानों को उचित दाम व सुविधा देने के लिए सरकार की ओर से किसानों की धान को खरीदने के लिए धान खरीद केंद्र खोले गए हैं। राजपुरा में खोले गए धान खरीद केंद्र में 242 किसानों ने धान की बिक्री की है। मलानी गांव के किसान तिलक राज ने 125 क्विंटल, पलूरा के राज कुमार ने 153 क्विंटल, किसान नरेश ने 93 क्विंटल धान खरीद मंडी में बेची है, किसानों के अनुसार कृषि विभाग ने उन्हें मोटा धान परमल के लिए जागरूक किया था। अब वह वही उगा रहे हैं।
कोट
विभाग ने किसानों के खातों में 48 घंटे के बाद धन जमा करने का बाद किया है। धन खातों में जमा भी किया जा रहा है। कई बार अधिक काम की बजह से एक दिन का अंतर हो जाता है। जिन किसानों ने धान की बिक्री की है सभी के खातों में धन जमा करवा दिया गया है।
कोमल, भारतीय खाद्य निगम क्षेत्र प्रभारी सांबा