फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मुसीबत में किसान, धान का सरकारी रेट 2389, मिल रहा 2000 रुपये

Wed, 29 Oct 2025 02:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
खौड़ अनाज मंडी का निरीक्षण करती कृषि विभाग की टीम स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
अरनिया। बाढ़ आपदा के बाद किसानों को अनाज मंडी की मार झेलनी पड़ रही है। गांव खौड़ की अनाज मंडी में सरकार की ओर से तय किए गए धान के रेट 2389 के मुकाबले 2000 रुपये प्रति क्विंटल किए जा रहे हैं। खौड़ अनाज मंडी में लेबर कांट्रेक्टर अपने हिसाब से धान का रेट तय कर रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को किसानों ने मंडी ठेकेदार की मनमानी का विरोध किया। उन्होंने ठेकेदार के खिलाफ एसडीएम को शिकायत दी। एसडीएम अनुराधा ठाकुर ने कृषि उप मंडल अधिकारी को मामले से अवगत करवाया गया। इसके बाद कृषि विभाग की टीम अनाज मंडी पहुंची और ठेकेदार को फटकार लगाई। ठेकेदार ने कृषि अधिकारियों को बताया कि मंडी में धान लेकर आ रहे किसानों को पूरा रेट अदा किया जा रहा है मगर खेत से धान लाने के लिए कहने वाले किसानों को कम रेट दिया जा रहा है।
धान में नमी की मात्रा ज्यादा होने पर भी रेट कम दिया जा रहा है। कृषि विभाग की टीम ने किसानों और मंडी ठेकेदार के बीच विवाद को सुलझाया। इसके बाद सरकारी रेट पर किसानों से धान की खरीद करने का निर्देश दिया है। साथ ही खौड़ अनाज मंडी की क्षमता के अनुसार प्रतिदिन 100 क्विंटल धान की खरीद तय किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें