फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर मैराथन : उमर ने किया जर्सी व सामान का अनावरण

विज्ञापन
कश्मीर मैराधन के लिए जर्सी व अन्य सामान का अनावरण करते मुख्यमंत्री उमर। संवाद
विज्ञापन
- धावकों, फिटनेस प्रेमियों और सभी इच्छुक लोगों को दो नवंबर के आयोजन में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री ने किया आमंत्रित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स में कश्मीर मैराथन-2025 के आधिकारिक सामान का अनावरण किया। इस आयोजन के प्रतिभागियों के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई टोपी, पदक और रेसिंग किट एक संक्षिप्त समारोह में प्रदर्शित किए गए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी फिटनेस प्रेमियों को दो नवंबर को होने वाले कश्मीर मैराथन-2025 के दूसरे संस्करण में भाग लेने का निमंत्रण दिया। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आयोजन के लिए पहले ही उत्साहजनक संख्या में पंजीकरण प्राप्त हो चुके हैं जिसमें विदेशी एथलीटों की भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि भी शामिल है। कश्मीर देश का एकमात्र ऐसा स्थान है जहां मैराथन के लिए इतनी प्राकृतिक सुंदरता और आदर्श मौसम की स्थिति उपलब्ध है।
विज्ञापन

धावक हाफ मैराथन श्रेणी में झेलम नदी तट, लाल चौक, डलगेट और मनोरम डल झील के किनारे सहित श्रीनगर के कुछ सबसे प्रतिष्ठित स्थलों को पार करेंगे जबकि फुल मैराथन के प्रतिभागी हजरतबल और कश्मीर विश्वविद्यालय की ओर दौड़ेंगे।
धावक 6-8 डिग्री सेल्सियस तापमान में प्रतिस्पर्धा करेंगे जो देश भर के अन्य मैराथन स्थलों की तुलना में गर्म मौसम में एक दुर्लभ लाभ है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कश्मीर मैराथन तेजी से एक प्रमुख खेल आयोजन के रूप में विकसित हो रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी, अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन आशीष चंद्र वर्मा, कश्मीर पर्यटन निदेशक राजा याकूब फारूक, जेकेटीडीसी की प्रबंध निदेशक श्रेया सिंघल, रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स के सचिव हारिस अहमद हांडू, संयुक्त निदेशक पर्यटन वसीम राजा, अतिरिक्त सचिव पर्यटन ओवैस मुश्ताक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें