फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: टायर फटने के बाद दो पुलियों के बीच गिरी बस

Fri, 22 Aug 2025 02:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
सांबा में हादसे का ​शिकार हुई यूपी की बस। संवाद
विज्ञापन
घायलों का जिला अस्पताल और एम्स विजयपुर में इलाज जारी, हालचाल जानने पहुंची डीसी आयुषी सूदन
विज्ञापन

सांबा/विजयपुर। जतवाल में यात्रियों से भरी बस टायर फटने के कारण दो पुलियों के बीच गिर गई। इस कारण एक यात्री की माैत हो गई जबकि 40 लोग घायल हो गए।
बस यूपी से कटड़ा जा रही थी। हादसे में आठ घायलों को शाम को एम्स में भर्ती किया गया है। इनमें मवेसी, प्रेम राज, गजेंद्र, शिवम, ओमवती, रिछपाल, दिपेश और प्रशांत शामिल हैं।
घायलों का इलाज जिला अस्पताल और विजयपुर एम्स में चल रहा है। हादसे में घायल होने वाले सभी लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। गंभीर रूप से घायल चार मरीजों को विशेष देखभाल के लिए हड्डी रोग, न्यूरो सर्जन और आपातकालीन विभाग में भर्ती करवाया गया है। सभी जख्मी यात्री एम्स में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

घायलों का हालचाल जानने के लिए डीसी आयुषी सूदन ने अधिकारियों के साथ जिला अस्पताल व एम्स का दाैरा किया। वहीं मृतक के तीन बच्चे हैं वह अपनी करियाना की दुकान चलाता था। घगवाल थाना प्रभारी नवीन अंगराल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
डीसी ने घायलों के परिजनों से भी बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल स्टाफ को निर्देश दिए कि घायलों के उपचार में कोई कमी नहीं आनी चाहिए। सभी आवश्यक सुविधाएं घायलों को मुहैया करवाई जाएं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. मोहिंदर कुमार ने उपायुक्त को घायलों को दिए उपचार की जानकारी दी। बाद में डीसी एम्स विजयपुर गईं वहां पर भर्ती घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की सीएमओ डॉ. विधि, एडीसी जगदीश सिंह उनके साथ थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें