पौनी। रियासी-पौनी सड़क मार्ग पर माड़ी क्षेत्र के पास एक मोड़ पर वीरवार को एक बाइक फिसल गई। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में उसको पीएचसी पौनी पहुंचाया। उसकी पहचान रोमेन सिंह (30) निवासी मता तहसील ठाकराकोट जिला रियासी के रूप में हुई है। प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पीएचसी) में उपचार देने के बाद उसे जिला अस्पताल रियासी रेफर कर दिया। संवाद