फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जतवाल में न तोड़ी जाएं दुकानें, बने फ्लाईओवर

Thu, 04 Jan 2024 01:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे की जद में आईं दुकानों के मालिकों ने प्रशासन और सरकार से लगाई गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के जतवाल में एक्सप्रेसवे की जद में दुकानों के आने से मालिक काफी परेशान हैं। उन्होंने सरकार और प्रशासन से यहां फ्लाईओवर बना कर राहत देने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अजीत शर्मा और किशोर कुमार ने बताया कि वह 70 साल से यहां दुकानें चला रहे हैं। ऐसे में अब एक्सप्रेसवे को लेकर दुकानें तोड़ने के लिए निशानदेही की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर समस्या से अवगत करवाया था। उन्होंने हाईवे अथारिटी को पत्र लिख कर जतवाल में फ्लाईओवर के जरिये एक्सप्रेसवे बनाने का आग्रह किया था। जतवाल अड्डे से 150 मीटर दूर पिल्लर बनाए जा रहे हैं तो फिर यहां क्यों अनदेखी हो रही है। दुकानदारों के अनुसार पहले ही बेरोजगारी चरम पर है। ऐसे में उनकी दुकानों को तोड़ने से काफी परिवार बेरोजगारी की मार झेलेंगे। उन्होंने एलजी प्रशासन से जतवाल के लोगों की पीड़ा को समझते हुए समस्या के निदान की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें