फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: योजनाओं पर बंद साइट का ग्रहण

Thu, 04 Jan 2024 01:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा में लोग तीन माह से लाडली बेटी योजना के लिए नहीं कर पा रहे आवेदन
विज्ञापन

विश्वकर्मा योजना का भी यही हाल, ग्रामीण साइबर कैफे के चक्कर लगाने को मजूबर
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। एक तरफ सरकार जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू करने का दावा कर रही है। इसके लिए बकायदा विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लेकिन लाडली बेटी योजना के लिए आरएस पुरा के लोग तीन माह से साइट खुलने का इंतजार कर रहे हैं। रोजाना ग्रामीण साइबर कैफे के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। विश्वकर्मा योजना के लिए भी आवदेन नहीं हो रहे हैं।
गृहणी कंचन शर्मा ने बताया कि लाडली बेटी योजना के लिए आवेदन करना था। दस्तावेज बनाने के लिए एक माह का समय लग गया। लेकिन उसके बाद तीन माह से आवदेन नहीं कर पाए हैं। इसका कारण साइट बंद होना है। सरकार योजनाएं कागजों तक ही सीमित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गृहणी रचना भगत ने बताया कि लाडली बेटी योजना के लिए पति की आय का प्रमाणपत्र, बैंक में खाता, बेटियों के आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज बनवाने पड़ते हैं। तीन माह से साइट बंद होने से आवेदन नहीं कर पाए हैं। अगर किसी तकनीकी कारण से साइट बंद है तो संबंधित विभाग को इसका समाधान करना चाहिए। पूर्व सरपंच किशोर कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से आवेदन करने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन करने का प्रावधान होना चाहिए। यही हाल विश्वकर्मा योजना का भी है। इसलिए सरकार और संबंधित विभाग को जल्द समस्या का समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें