फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बाबा महल देव स्थान में उमड़ा आस्था का सैलाब, दर्शन कर प्राप्त किया आशीर्वाद

Mon, 30 Oct 2023 01:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संब्याल बिरादरी की ओर से सनैरकी में हुआ धार्मिक कार्यक्रम
विज्ञापन

कुलदेव की मूर्ति प्रतिष्ठापित कर सुख-समृद्धि की कामना की
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कस्बे के सनैरकी स्थित बाबा महल देव स्थान में रविवार को भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। धार्मिक कार्यक्रम के दौरान संब्याल बिरादरी की ओर से देव स्थान में बाबा महल देव की मूर्ति प्रतिष्ठापित की गई। इस मौके पर सुख-समृद्धि की कामना भी की गई।
विज्ञापन

संब्याल बिरादरी की ओर से हुए कार्यक्रम के लिए बिरादरी के लोगों का अलसुबह से ही पहुंचना शुरू हो गया था। इसके बाद विधि विधान से कुल देव की मूर्ति प्रतिष्ठापित की गई। साथ ही 19 नवंबर को होने वाली मेल की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। बिरादरी के प्रधान राकेश सिंह ने बताया सुबह दस बजे हवन किया, जिसके बाद मूर्ति प्रतिष्ठापित हुई। बाद में विशाल भंडारा भी लगाया गया। प्रधान के अनुसार 699 वर्ष पूर्व बाबा मलह देव लखनपुर से सांबा पहुंचे थे। उनकी ओर से ही संब्याल बिरादरी की स्थापना की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें