फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samba: रामगढ़ में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में तीन पर केस, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

Fri, 08 Sep 2023 03:51 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रामगढ़ (सांबा)

सार

रामगढ़ के अंतर्गत एक गांव में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला सांबा के पुलिस थाना रामगढ़ के अंतर्गत एक गांव में बुधवार रात को नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान करणदीप सिंह, पंकज कुमार और सुरेश कुमार के रूप में हुई है। शिकायत में बताया गया कि रात को नाबालिग दादी के पास सोई हुई थी। इस दौरान तीनों युवकों ने स्प्रे कर उसका अपहरण कर लिया और एक सरकारी स्कूल की इमारत में ले जा कर वारदात को अंजाम दिया। 

परिजनों ने कमरे में उसे न पा कर तलाश की और उसे घर ले आए। सुबह रामगढ़ पुलिस थाने में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एसएसपी सुरेंद्र चौधरी ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें