फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय हत्याकांड: सांबा के रामगढ़ थाने से भागा आरोपी साहिल डोडा में दबोचा, तीन दिन पहले हुआ था फरार

Sun, 21 Jan 2024 02:20 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, सांबा

सार

सांबा के रामगढ़ थाने से तीन दिन पहले भागा आरोपी साहिल शर्मा दबोच लिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने उसे डोडा में पकड़ा है।
विज्ञापन
लाल घेरे में साहिल शर्मा अन्य आरोपियों के साथ एवं पुलिस कर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला सांबा के रामगढ़ थाने से तीन दिन पहले भागा आरोपी साहिल शर्मा दबोच लिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने उसे डोडा में पकड़ा है। अब पुलिस आरोपी को सांबा में वापिस लाने की प्रक्रिया पूरी कर रही है। जल्द ही आरोपी को रामगढ़ थाने लाया जाएगा।
विज्ञापन


आरोपी साहिल शर्मा पर अक्षय शर्मा की हत्या का आरोप है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। चारों रामगढ़ थाने में बंद थे। बीते गुरुवार को साहिल शर्मा भाग निकला था। सूत्रों के अनुसार, उसे हथकड़ी के साथ खिड़की से बांध रखा था। वह खिड़की तोड़कर भाग निकला। घटना में पुलिसकर्मियों पर लापरवाही के आरोप लगे थे।

ये हैं आरोपी

आरोपियों की पहचान अतुल चौधरी उर्फ रवि निवासी त्रिंडियां रामगढ़, अरुण चौधरी उर्फ अबू जाट निवासी खौड़, तहसील आरएस पुरा, जिला जम्मू, साहिल शर्मा उर्फ गिलका निवासी विजयपुर, राजेश कुमार निवासी विजयपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


कब हुए थे आरोपी गिरफ्तार

साहिल को 15 जनवरी सोमवार को विजयपुर से और राजेश को बीते 16 जनवरी मंगलवार को विजयपुर से ही पकड़ा गया था। इससे पहले अतुल और अरुण को अमृतसर के एक होटल में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था।

साहिल की फरारी के बाद थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। उसकी तलाश में आशंकित ठिकानों पर दबिश दी गई। सूत्रों की मानें तो इस मामले में पुलिस ने आरोपी के दोस्तों से भी पूछताछ की थी। इस दौरान पुलिस को आरोपी के डोडा में होने की सूचना मिली। इस पर एसएसपी बेनाम तोष के दिशा-निर्देश पर एसपी सुरिंद्र चौधरी के नेतृत्व में टीम गठित की गई और आरोपी को पकड़ लिया गया है।

यह है मामला

अक्षय शर्मा पुत्र बनारसी दास निवासी गडवाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी उसका हाथ काटकर ले गए थे। जिस वाहन से आरोपी भागे थे। उसे आरएस पुरा के श्मशान घाट में खड़ा कर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें