अदालत से मिली सजा में राहत पाने के बाद बालीवुड स्टार सलमान खान अपनी शूटिंग को पूरा करने के लिए एकबार फिर कश्मीर घाटी पहुंच गए। सलमान सोमवार की दोपहर मुंबई से श्रीनगर एयरपोर्ट पहुंचे और उसके बाद स्थानीय होटल में जाकर आराम किया।
घोषित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को सलमान ‘बजरंगी भाई जान’ की सोनमर्ग में होने वाली शूटिंग में भाग लेंगे। बताया जाता है कि आने वाले दिनों में फिल्म की नायिका करीना कपूर भी कश्मीर पहुंचने वाली है। सलमान इससे पहले पहलगाम की वादियों में फिल्म की शूटिंग कर चुके हैं।
अदालती पेशी के कारण वह शूटिंग छोड़ मुंबई लौट गए थे। जबकि शूटिंग टीम कश्मीर में ही थी। अदालत से राहत मिलने के बाद सल्लू शूटिंग जल्द से जल्द पूरी करने के उद्देश्य से लौटे। सोनमर्ग में शूटिंग टीम की सुरक्षा के लिए सरकार की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।