फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्लास्टिक से मुक्त होगी सैनिक कॉलोनी, बनेगी माॅडल

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम पांच दिन चलाएगा जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन


पद यात्राओं, वाद -विवाद प्रतियोगिताओं और दौड़ भी आयोजित की जाएंगी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। विश्व पर्यावरण दिवस पांच जून को है। नगर निगम जम्मू पूरे शहर में एक जून से पांच जून तक बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने जा रहा है। इसको लेकर शुक्रवार को नगर निगम के कमिश्नर डा. देवांश यादव ने तैयारियों की समीक्षा की। इसमें बताया कि किस तरह इस आयोजन को सफल बनाए जाने की रणनीति को किस तरह से जमीन उतारा जाए। बता दें कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस का थीम 'प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना' है।
अहम बात यह है कि शहर की सैनिक कॉलोनी को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त कर इसे मॉडल के तौर पर विकसित किए जाने की वृहद योजना बनाई गई। इससे प्रेरित होकर शहर की दूसरी कॉलोनियों के लोग भी इस दिशा में प्रयास करेंगे और अपने दैनिक जीवन में नो यूज प्लास्टिक के मंत्र पर चलेंगे।
विज्ञापन

सैनिक कॉलोनी को नगर निगम की तरफ से सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त कराए जाने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। इसे मॉडल कॉलोनी के तौर पर विकसित किया जाएगा। इसमें यहां रहने वाले लोगों को सुविधाएं प्राथमिकता से व समय पर मिलेंगी।

बैठक में नगर निगम के अधिकारियों के साथ विश्व पर्यावरण दिवस पर जो जागरूकता कार्यक्रम होने हैं उसके तहत पार्कों, विद्यालयों और समाज के लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसमें नगर निगम की टीमें लगाई जाएंगी। प्लास्टिक हमारे जीवन में स्वास्थ्य को किस तरह खराब कर रही है, इसकी जानकारी दी जाएगी। सिंगल यूज प्लास्टिक से समाज और शहर को मुक्त करने का अभियान चलाया जाएगा।



पार्कों में होंगी दौड़ प्रतियोगिताएं
नगर निगम की बैठक में तय हुआ कि पार्कों में सुबह के समय टहलने आ रहे लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर उनके बीच कम दूरी की दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।



प्लास्टिक कचरे से बने वाले सामानों की लगेगी प्रदर्शनी

प्लास्टिक से जिन लोगों ने अपनी कला के माध्यम से घर में सजावट की वस्तुएं, प्रयोग में लाई जाने वाली दूसरी वस्तुएं बनाई हैं, उनका प्रदर्शन भी किया जाएगा। इसके लिए प्रदर्शनी लगेगी। इससे दूसरे लोग भी प्रेरित होंगे और वह इस प्लास्टिक का बहुप्रयोग किया जा सकेगा। कार्यक्रम में ही समाज की ओर से प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने को लेकर जागरूक रहने वाले लोगों को स्वच्छता चैंपियन भी घोषित किया जाएगा।

वर्जन

विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर कई जागरूकता पूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन एक जून से पांच जून तक किया जाएगा। इसके पीछे उद्देश्य यह है कि लोग सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग करने से बचें। समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाएं। सैनिक कॉलोनी को मॉडल कॉलोनी के तौर पर सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त कॉलोनी घोषित करने के लिए नगर निगम प्रयास करेगा।

- डाॅ. देवांश यादव, नगर निगम कमिश्नर, जम्मू
-
पीएम ने कहा- हम सभी को जागरूक होना पड़ेगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मन की बात कार्यक्रम में पेपर वेस्ट की समस्या को दूर करने के उपायों की चर्चा की। इसमें उन्होंने कहा कि आज के दौर में पेपर वेस्ट से कई चीजें जहां कंपनियां बना रही हैं। इसे रिसाइकिल करने के बाद इसे फिर से कागज बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री मन की बात कार्य्रक्रम में पेपर वेस्ट के निस्तारण पर कार्यों की चर्चा की। कहा कि देश में पेपर वेस्ट में एक चौथाई हिस्सा कागज का है। देश के अंदर कई कंपनियां स्टार्टअप के तौर पर इस पेपर वेस्ट से तरह तरह के पैकेजिग मैटेरियल बनाकर अपनी आय को बढ़ा रही हैं। इस दिशा में हम सभी को जागरूक रहना होगा। मालूम हो कि शहर में नगर निगम के कमिश्नर डा. देवांश यादव ने कूड़ा प्रबंधन खासकर सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर बड़ा अभियान चलाने का निर्णय लिया है। जिसमें सैनिक कॉलेनी को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त करने के लिए मॉडल के तौर पर बनाए जाने का प्रयास होगा। एक से पांच जून तक विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर कई कार्यक्रम शहर में आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन



ये उत्पाद आते हैं सिंगल यूज प्लास्टिक में
सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पाद वह होते हैं जो एक बार प्रयोग में लाए जाने के बाद फेंक दिया जाता है। जैसे डिस्पोजल गिलास, पैकेजिंग मैटेरियल, लिफाफे, प्लास्टिक बैग को शामिल किया गया है। इनका प्रयोग बड़ी संख्या में इन दिनों किया जा रहा है। वर्तमान में हर वस्तु पैकेजिंग मैटेरियल में लिपटी हुई बाजार में उपलब्ध है। ऐसे में इनके प्रयोग के बाद सिंगल यूज प्लास्टिक का कचरा पर्यावरण के लिए बड़ी समस्या से कम नहीं है।


सैनिक कॉलोनी को मॉडल के तौर पर यह मिलेंगी सुविधाएं

- कूड़ा वाहनों की आवाजाही समय पर और हर दूसरे दिन होगी।
- सड़कें की साफ-सफाई और कूड़े का निस्तारण समय पर
- पार्कों को हरा भरा बनाए जाने के लिए संबंधित विभाग रखेगा नजर

- गीला और सूखे कचरे के निस्तारण के लिए अलग-अलग कूड़ेदान हर घर के कोने पर रखा जाएगा
- हर सप्ताह कमिश्नर मॉडल कॉलोनी में किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें