सैनिक कॉलोनी में रात को बेखौफ घूमते चोर। स्रोत सीसीटीवी
जम्मू। शहर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि एक बजे सैनिक कॉलोनी में छह नकाबपोश बदमाशों ने कई घरों की रेकी कर चोरी की कोशिश की। वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
छह लोग चेहरे ढंककर गलियों में घूमते दिखाई दिए। आरोपी बेखौफ होकर एक-एक घर के बाहर रुके और दरवाजों की जांच की। कुछ बदमाश सुरक्षा दीवारों पर चढ़ते दिखाई दिए जबकि कुछ आसपास खड़े होकर निगरानी करते रहे। बदमाशों ने बाइक का लॉक तोड़ने की भी कोशिश की।
लोगों का कहना है कि फुटेज में आरोपी एक से दूसरे घर की तरफ झांकते और गली में घूमते साफ दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में गश्त बढ़ाई जाए। पुलिस चौकी प्रभारी मान सिंह के अनुसार फुटेज को कब्जे में लेकर एफआईआर की है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सैनिक कॉलोनी में रात को बेखौफ घूमते चोर। स्रोत सीसीटीवी