फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगली बार जम्मू कश्मीर आकर सत्संग करूंगी, यहां के लोग पश्मीना जैसे हैं- साध्वी निरंजन ज्योति

Thu, 23 Jan 2020 04:03 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति
विज्ञापन

केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि देश के मस्तक जम्मू-कश्मीर का पश्मीना प्रसिद्ध है। मानव गुणवत्ता के मामले में यहां के लोग भी पश्मीना जैसे ही हैं। ऑल जम्मू कश्मीर कश्यप राजपूत सभा के मोती बाजार स्थित मुख्यालय पहुंची साध्वी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को कैसे विकसित करना है, अब इस पर सरकार का पूरा ध्यान है। सभा की ओर से आमंत्रित साध्वी ने अपना संबोधन भारत माता, वैष्णो माता और बोले बाबा की जय के साथ शुरू किया।

विज्ञापन


साध्वी ने कहा ‘मैं कथा और सत्संग भी करती हूं। वादा करती हूं कि दो दिन लिए फिर जम्मू आकर सत्संग करूंगी।’ उन्होंने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने और युवाओं को स्वरोजगार अपनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर सभा की ओर से साध्वी को पुष्पमाला पहनाकर और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। पदाधिकारियों ने साध्वी को कश्यप राजपूत समाज की समस्याओं से अवगत करवाने के लिए ज्ञापन भी सौंपा।

सदस्यों ने कहा कि अनुच्छेद-370 और 35-ए हटने से कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। सभा पूरी तरह से इस फैसले पर सरकार के साथ है। केंद्रीय राज्य मंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में कश्यप राजपूत सभा की ओर से प्रदेश में ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग की गई। इसके अलावा राजनीतिक आरक्षण, ओबीसी आरक्षण प्रमाण पत्र के लिए पांच साल की अवधि को खत्म करने की मांग भी उठाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें