केंद्रीय संचार, कानून व न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर से आईटी उत्पादों के विकास व निर्यात के लिए केंद्र सरकार शीघ्र ही आधारभूत ढांचा तैयार करेगी। यह बात केंद्रीय संचार, कानून व न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कही। प्रसाद ने महिला पोस्ट ऑफिस और पार्सल हब का उद्घाटन करते हए कहा कि आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण भी यहां जल्द स्थापित किया जाएगा। शीघ्र ही जम्मू-कश्मीर के 350 अधिवक्ता शीघ्र ही नोटरी बन जाएंगे।
जन पहुंच कार्यक्रम के तहत यहां पहुंचे प्रसाद ने कहा कि जम्मू कश्मीर के युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार हर स्तर पर प्रयास कर रही है। देश के अन्य हिस्सों की तरह यहां भी महिला सशक्तीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए ही महिला पोस्ट ऑफिस का शुभारंभ किया गया है।
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि टेक्नॉलाजी पार्क की स्थापना के बाद युवाओं को काफी मदद मिलेगी। इंक्यूबेशन सुविधा मिलने पर सूचना प्रौद्योगिकी उद्यमियों को यहां सॉफ्टवेयर के विकास और उसके निर्यात में भी सहायता मिलेगी। अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि जम्मू कश्मीर में तीन सॉफ्टवेयर पार्क हैं। इनमें 140 रिर्सोस रजिस्टर्ड हैं। 2019-20 में इन यूनिटों से लगभग 6.70 करोड़ का निर्यात किए जाने की संभावना है।
3500 गांवों को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ा जाएगा
बीएसएनएल के बारे में उन्होंने कहा कि यह देश की धरोहर है, उन्होंने अधिकारियों से 3500 गांवो को देश के अन्य हिस्सों के साथ जोड़ने के लिए कहा है।