फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, सद्दल क्यों नहीं बनेगा आदर्श ग्राम

Thu, 26 Mar 2015 07:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण विकास मंत्री अब्दुल हक खान ने विधान परिषद में वीरवार को कांग्रेस सदस्य जुगल किशोर के सवाल के जवाब में बताया कि उधमपुर जिले के पंजर पंचायत के भूस्खलन से प्रभावित गांव सद्दल को न तो सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत मंजूरी मिली और न ही सांसद की ओर से इसे स्मार्ट विलेज बनाने के लिए पहचान की गई है।
विज्ञापन


ग्रामीण विकास मंत्री अब्दुल हक खान ने कहा कि सांसद आदर्श ग्राम योजना की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 11 अक्तूबर, 2014 को घोषणा की गई। इस योजना के तहत स्वास्थ्य, साफ सफाई, हरियाली और गांव में सब तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवाना शामिल है।

योजना के तहत मैदानी इलाकों में तीन हजार से पांच हजार की आबादी वाली ग्राम पंचायत और पहाड़ी क्षेत्रों में एक हजार से तीन हजार की आबादी वाले गांवों को लोकसभा और राज्यसभा के सांसद आदर्श ग्राम के लिए पहचान कर गोद ले सकते हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस सदस्य जुगल किशोर के एक अन्य सवाल कि रियासी जिले की पंचायत देररा के गांव देर्स सेरी को मौजूदा सांसद की ओर से आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिया गया है या नहीं। इस पर ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें