फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: ग्रामीण क्षेत्रों में गैरहाजिर शिक्षकों की खैर नहीं, अब पंचायत सदस्य करेंगे प्राइमरी स्कूलों की निगरानी

Sun, 28 Nov 2021 11:41 AM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में तैनात शिक्षकों पर अब गांव वाले नजर रखेंगे। इसके अलावा शैक्षणिक गुणवत्ता भी लोग जाचेंगे और इसकी रिपोर्ट अधिकारियों को देंगे। 
 
विज्ञापन
girl school - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर ग्रामीण क्षेत्र में तैनात शिक्षक अब बिना अधिकृत अवकाश के ड्यूटी से गैरहाजिर नहीं रह सकेंगे। स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति पर निगरानी रखने का जिम्मा स्कूल शिक्षा विभाग ने पंचायत सदस्यों को सौंपा है। ये सदस्य स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति के साथ-साथ विकास कार्य, शैक्षणिक गुणवत्ता पर भी नजर रखेंगे और एक रिपोर्ट तैयार करेंगे, जो विभाग के अधिकारियों को हर माह भेजी जाएगी।  

विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। प्राइमरी स्तर के बाद प्रदेश में हर पांचवां बच्चा स्कूल छोड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में आने वाले स्कूलों में शिक्षा तो है, लेकिन ज्यादातर शिक्षक बिना विभाग की जानकारी के ड्यूटी से नदारद रहते हैं। ऐसे शिक्षकों पर नजर रखने और प्राइमरी स्तर के स्कूलों में शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के लिए विभाग ने यह कदम उठाया है।

इसके प्रभावी रूप से लागू होने पर शिक्षा स्तर में सुधार के साथ-साथ शिक्षकों की जवाबदेही भी बढ़ेगी। पिछले महीने मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता ने प्राइमरी स्तर तक के स्कूलों में शिक्षा गुणवत्ता पर चिंता व्यक्त करते हुए विभाग को स्कूलों की निगरानी में पंचायत सदस्यों को शामिल करने को कहा था। स्कूल शिक्षा विभाग अब पंचायत सदस्य की भागीदारी को बढ़ा रहा है। 
विज्ञापन

 

पहले स्कूलों पर निगरानी रखने के लिए विलेज लेवल शिक्षा कमेटियां बनाई गई हैं, जिसमें सरपंच सदस्य होता है, लेकिन अब इस कमेटी में पंच को भी शामिल किया जाएगा। जम्मू संभाग के सभी दस जिलों के सीईओ को आदेश जारी किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य प्राइमरी स्तर के स्कूलों में शिक्षा गुणवत्ता को बढ़ाना है। 

विज्ञापन

- रवि शंकर शर्मा, निदेशक, स्कूल शिक्षा विभाग, जम्मू 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें