अखनूर। पंचायत घरों में तैनात माली कम चौकीदार को 17 साल से वेतन नहीं मिला है। इस पर वे बदहाली का जीवन व्यतीत करने पर मजबूर हैं। माली चौकीदारों ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से गुहार लगाई है कि वेतन के साथ उन्हें स्थायी किया जाए।
माली कम चौकीदार आल पंचायत घर एसोसिएशन के प्रांतीय प्रधान मंजूर हुसैन ने बताया कि सरकार की तरफ से 2003 में पंचायत घरों में माली चौकीदार तैनात किए गए। मासिक वेतन ग्रामीण विभाग और पंचायत के ऊपर सौंपा गया। उन्होंने बताया सरकार की तरफ से स्थायी करने के लिए घोषणा नहीं की गई।
उप प्रधान देवदत्त ने बताया कि राज्य सरकार, डिवकॉम, उपायुक्त सहित ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद भी अधिकार नहीं मिला है।
-----
विभाग की तरफ से पंचायतों में माली कम चौकीदारों को तैनात नहीं किया गया। सरपंचों और पंचों ने अपने-अपने तरीके से उन्हें तैनात किया। इसमें विभाग का कोई लेना देना नहीं है।
-कविता पंडोह, बीडीओ