फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगरः आतंकी नायकू के पकड़े जाने और गिलानी की मौत की अफवाह, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

Fri, 03 Jan 2020 12:35 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कश्मीर में पिछले दो-तीन दिनों से अफवाहों का बाजार गर्म है। माना जा रहा है कि अफवाहें फैलाकर घाटी के माहौल को खराब करने की साजिश रची जा रही है। इन सब स्थितियों को देखते हुए पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन


गुरुवार सुबह ही आतंकी सरगना रियाज नायकू को पकड़े जाने की अफवाह फैली। इस पर लोगों ने फोन पर संपर्क साधना शुरू कर दिया। सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गईं। अफवाह के स्त्रोत का पता लगाया जाने लगा।

हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। दोपहर बाद अलगाववादी नेता सैय्यद अली शाह गिलानी के मौत की अफवाह फैली। कहा गया कि मौत के बाद शहर और आस पास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई जा रही है ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि घाटी में एसएमएस सेवा शुरू होने के साथ डीजीपी दिलबाग सिंह ने चेताया था कि गड़बड़ी करने वालों के साथ सख्ती से निबटा जाएगा। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की अफवाह फैलाने वालों पर नजर रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें