फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्ती की कब्र पर जाने से महबूबा की बेटी को रोका, पुलिस ने दी अपनी दलील

Fri, 03 Jan 2020 02:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
विज्ञापन
Mehbooba Mufti, Iltija Mufti, Irtika Mufti - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की पुत्री इल्तिजा मुफ्ती ने वीरवार को दावा किया कि जब वह दक्षिण कश्मीर में अपने नाना और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की कब्र पर जाने की कोशिश कर रही थीं तभी पुलिस ने उन्हें घर में नजरबंद कर लिया। 

विज्ञापन


विशेष सुरक्षा समूह (एसएसजी) सुरक्षा प्राप्त इल्तिजा ने कहा कि उन्होंने अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा इलाके में अपने नाना की कब्र पर जाने की इजाजत मांगी थी। मुझे घर में ही नजरबंद कर दिया गया और बाहर नहीं जाने दिया गया। 

नाना की कब्र पर जाना उनका अधिकार है। क्या यह अपराध है या फिर वह यह सोच रहे हैं कि वह वहां जाकर पत्थरबाजी या प्रदर्शन के लिए लोगों को उकसाएंगी। 

उन्होंने पुलिस और प्रशासन पर तानाशाह होने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे नहीं चाहते कि घाटी में शांति स्थापित हो। हालांकि, एडीजीपी (कानून-व्यवस्था) मुनीर अहमद खान ने इल्तिजा को नजरबंद किए जाने से इनकार करते हुए कहा कि अनंतनाग जिला प्रशासन ने उन्हें वहां जाने की इजाजत नहीं दी थी। हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि कि उन्हें एसएसजी सुरक्षा मिली हुई है। लिहाजा उन्हें कहीं भी जाने से पहले पुलिस की मंजूरी लेनी होती है।
विज्ञापन


महबूबा मुफ्ती के सरकारी आवास फेयरव्यू की ओर जाने वाले गुपकार रोड पर बैरिकेड लगाकर आम यातायात रोक दिया गया था। केवल सुरक्षा बलों के वाहनों और हाई सिक्योरिटी जोन में रहने वाले लोगों को ही उस ओर जाने दिया जा रहा था। मीडियाकर्मी तक को जाने की अनुमति नहीं दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें