हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। दोपहर बाद अलगाववादी नेता सैय्यद अली शाह गिलानी के मौत की अफवाह फैली। कहा गया कि मौत के बाद शहर और आस पास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई जा रही है ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो।
ज्ञात हो कि घाटी में एसएमएस सेवा शुरू होने के साथ डीजीपी दिलबाग सिंह ने चेताया था कि गड़बड़ी करने वालों के साथ सख्ती से निबटा जाएगा। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की अफवाह फैलाने वालों पर नजर रहेगी।