फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुबिया सईद मामलाः टाडा कोर्ट में दोनों तरफ के वकीलों ने रखा पक्ष, अगली तारीख पर पेश होगा यासीन मलिक

Wed, 26 Feb 2020 01:13 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
रुबिया सईद अपहरण कांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कई बार टलने के बाद आखिर मंगलवार को बहुचर्चित रुबिया सईद मामले की सुनवाई पर बहस हुई। आंशिक रूप से हुई बहस में दोनों तरफ के वकीलों ने अपना अपना पक्ष रखा। 2 मार्च को फिर से मामले पर सुनवाई होगी।

विज्ञापन


बता दें कि यह मामला 1999 का है। पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी रुबिया सईद का अपहरण और एयरफोर्स के पांच कर्मियों की हत्या को लेकर केस दर्ज हुआ था।

इसमें अलगाववादी नेता यासीन मलिक का नाम भी शामिल है। टाडा कोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही है। अगली तारीख पर कोर्ट ने यासीन मलिक और शौकत अहमद बक्शी को कोर्ट में निजी तौर पर पेश होने के आदेश दिए हैं। यदि सुरक्षा कारणों को चलते ऐसा नहीं होता, तो जेल प्रशासन इन्हें वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश करेगा। यह दोनों तिहाड़ जेल में बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें