फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस नेता अनिरुद्ध देशपांडे बोले- अब जम्मू कश्मीर में रिवायत बदलने की बारी

Sun, 01 Dec 2019 01:10 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
कार्यक्रम में बोलते अनिरुद्ध देशपांडे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आरएसएस नेता अनिरुद्ध देशपांडे ने कहा है कि सात दशक के बाद जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद अब रिवायत बदलने की बारी है। जम्मू क्लब में शनिवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी फाउंडेशन की तरफ से आयोजित सेमीनार में मुख्य वक्ता अनिरुद्ध देशपांडे ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 के खिलाफ आंदोलन का आगाज किया था। यहां पर उन्होंने अपने प्राणों का बलिदान भी दिया। सात दशक तक आंदोलन चला और आखिर में यह साबित हुआ कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिस उद्देश्य को लेकर आगे बढ़े थे वह देश हित में था।

विज्ञापन

 
मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 हटाकर जम्मू कश्मीर में नए अध्याय की शुरूआत की है। अब जरूरत हैं यहां पर रिवायत को बदलने की। आतंकवाद को पूरी तरह से खत्म करने की और विकास को तेज गति से आगे बढ़ाने की। फाउंडेशन के निदेशक डॉ. ए गांगुली ने कहा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना मोदी सरकार ने पूरा करके दिखाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें