-शन शाइन पब्लिक स्कूल ने स्कास्ट के सभागार में वार्षिकोत्सव मनाया
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। शन शाइन पब्लिक स्कूल ने स्कास्ट के सभागार में वार्षिकोत्सव मनाया। छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छोटे बच्चों ने नृत्य कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
स्कूल प्रबंधक राजेश शर्मा ने कहा कि अच्छी शिक्षा एवं संस्कार ही जीवन को एक नया रूप देते हैं। हमें समाज को शिक्षित एवं संस्कारित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। युवा पीढ़ी को संस्कारित एवं सकारात्मक मार्गदर्शन की आवश्यकता है। ऐसे कार्यक्रमों से छात्रों में छिपी प्रतिभा को निखारा जा सकता है। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. नरेन्द्र सिंह व विशेष अतिथि एसपी हेडक्वार्टर इरशाद हुसैन राथर ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। इस दौरान रामेश्वर मन्हास सहित बच्चों के अभिभावक मौजूद थे।