आरएस पुरा अर्बन लोकल बॉडी सफाई कर्मचारी यूनियन आरएस पुरा के प्रधान बने माइकल गिल व अन्य सदस्य
आरएस पुरा। अर्बन लोकल बॉडी सफाई कर्मचारी यूनियन की एक बैठक के दौरान माइकल गिल को अर्बन लोकल बॉडी सफाई कर्मचारी यूनियन आरएस पुरा का सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया।
विजय खोखर को उप प्रधान, सोनू भट्टी को कार्यकारी प्रधान तथा मंजू देवी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर अर्बन लोकल बॉडी सफाई कर्मचारी यूनियन के जम्मू कश्मीर अध्यक्ष रवि रंधावा मुख्य तौर पर उपस्थित रहे जिनकी अध्यक्षता मे बैठक का आयोजन किया गया।
इस मौके पर प्रधान रवि रंधावा ने कहा कि अर्बन लोकल बॉडी सफाई कर्मचारी यूनियन आरएस पुरा के पूर्व प्रधान के निधन के बाद माइकल गिल को प्रधान पद की जिम्मेदारी दी गई है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि वह इस जिम्मेदारी को बेहतर तरीके के साथ निभाएंगे और सफाई कर्मचारियों के समक्ष आ रही सभी समस्याओं का समाधान के लिए काम करेंगे।