आरएस पुरा गांव बडियाल ब्राह्मणा स्थित दाती लक्ष्मी जी के दरबार मेंं बागल बिरादरी की वार्षिक म
आरएस पुरा। बागल बिरादरी की वार्षिक मेल रविवार को गांव बडियाल ब्राह्मणा स्थित दाती लक्ष्मी जी के दरबार में श्रद्धापूर्वक तरीके के साथ मनाई गई। कुलदेवी के देवस्थान पर सुबह बिरादरी के लोगों ने हवन कर विशेष पूजा अर्चना करने के बाद विशाल भंडारा लगाया।
जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी बिरादरी के लोगों ने परिवार सहित कुलदेवी के देवस्थान पर पहुंचकर माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री चौधरी श्याम लाल, विधायक प्रो. गारू राम भगत, पूर्व सरपंच बिन्नी शर्मा के कई ग्रामीणों ने भी बागल बिरादरी के देवस्थान पर पहुंचकर हाजिरी लगाई। इस मौके पर बिरादरी के प्रधान और अन्य कमेटी के सदस्यों की तरफ से पूर्व मंत्री विधायक व पूर्व सरपंच को सम्मानित किया गया। इस मौके पर बिरादरी के प्रधान सुरेंद्र बागल, रवि मेहरा, अनिल कुमार, निशु मेहरा, जय किशन और केवल कुमार आदि ने बताया कि बिरादरी की मेल हर वर्ष कुलदेवी के देवस्थान पर श्रद्धापूर्वक तरीके के साथ मनाई जाती है। इसमें जम्मू कश्मीर के साथ-साथ अन्य प्रदेशों से भी बिरादरी के लोग पहुंचते हैं। संवाद